झांसी: बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने बिजली निजीकरण का किया विरोध, मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को लखनऊ में सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Jul 3, 2025 बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय और रजनीश श्रीवास्तव ने लखनऊ में मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में विद्युत विभाग के प्रस्तावित निजीकरण का कड़ा विरोध किया गया है। मोर्चा का कहना है कि निजीकरण से बिजली महंगी होगी, संविदा पद समाप्त होंगे, कर्मचारियों की छंटनी होगी। जिसे बुंदेली जनता स्वीकार नही करेगी।