झांसी: रानी लक्ष्मीबाई पार्क में लोकतंत्र सेनानी द्वार का हुआ भूमि पूजन, विधान परिषद एमएलसी रामतीर्थ सिंगल रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Jul 3, 2025 झाँसी के महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में "लोकतंत्र सेनानी द्वार" का भूमि पूजन गुरुवार को किया गया। यह द्वार उन बहादुर सेनानियों की स्मृति को समर्पित होगा, जिन्होंने वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मर्यादा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए जेल की यातनाएं सही थीं।