इंदौर: बाणगंगा इलाके में लेडी कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
Indore, Indore | Jan 26, 2025 इंदौर के बाणगंगा इलाके में किराए से रहने वाली एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर एक दोस्त रात में उसके रूम पहुंचा तो वह फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने परिवार को सूचना दी। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मानसी (23) पुत्री गणेश मुराडिया ट्रैफिक थाना महू नाका पर पदस्थ थी।