36 करोड़ का ट्रांजेक्शन, करीब 7 करोड़ की साइबर शिकायतें… कानपुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा!
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की साइबर सेल पूर्वी जोन ने ऑपरेशन ‘CY-वज्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर ठगी में इस्तेमाल एक बैंक खाते में 12 अप्रैल से 16 मई 2025 के बीच करीब 36 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। वहीं संबंधित खाते से जुड़ी करीब 7 करोड़ रुपये की साइबर शिकायतें सामने आई हैं।
पुलिस के मुताबिक, फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाकर उनका इस्तेमाल इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाता था। आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड समेत कई डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
.
.
#Kanpur #KanpurNews