पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा संदेश, और सख्त कार्रवाई की तैयारी
पेपर लीक के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक करने वालों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द और सख्त सजा दिलाने पर चर्चा की जाएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार को इस संबंध में सख्त प्रावधानों से जुड़ा प्रस्ताव मिला है, जिसे कैबिनेट बैठक में चर्चा के लिए रखा जाएगा। उन्होंने साफ संकेत दिए कि पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी और दोषियों पर शिकंजा और कसा जाएगा।
वीडियो संदेश जारी करते हुए पीएम मोदी ने लिखा— “More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet!”
.
.
#PaperLeak #PMModi #NarendraModi #BreakingNews #ExamPaperLeak