नागौर: नागौर में बारूद गोदाम में विस्फोट, दो चचेरे भाइयों की मौत; गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज
Nagaur, Nagaur | Nov 5, 2026 राजस्थान के नागौर जिले में गुरुवार सुबह बारूद बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर के बड़ली क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में सुबह करीब 9:40 बजे हुए धमाके में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों के शवों के टुकड़े करीब 15 फीट दूर तक बिखर गए। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रे