बाढ़: बाढ़ के अचुआरा में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
Barh, Patna | Jul 25, 2026 बाढ़ के अचुआरा गाँव की एक बुजुर्ग महिला को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज जारी है। घायल महिला की पहचान डोमिनी देवी के रूप में हुई है। परिजन ने शनिवार को लगभग 1 बजे बताया कि वह अपने घर से पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी ।