बहराइच: बहराइच जनपद के 7 सिद्ध मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प, शासन ने स्वीकृत की ₹7 करोड़ 25 लाख की धनराशि
रविवार को जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किए जाने के उद्देश्य से उन्हें पर्यटन सुविधा उपलब्ध कराई जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में परियोजना स्वीकृत गई है। जिसके तहत बहराइच जनपद में सात मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों के कायाकल्प के धनराशि स्वीकृत की गई है।