बहराइच: बकैना कोठार इलाके की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बकैना कोठार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगा ली थी। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।