बहराइच: शहर सहित जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5 वाहन सीज़, 278 वाहनों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
बहराइच शहर सहित जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच वाहनों को सीज किया है जबकि 278 वाहनों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया जनपद में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।