बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने जिले के थानाध्यक्षों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रविवार को एसपी आरएन सिंह ने पुलिस लाइन सभागार मे जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं। एसपी ने पोक्सो एक्ट व महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी परवी करने के भी निर्देश दिए हैं।