तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने युवाओं से बिहार पुलिस व आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार कर जेल भेजा
रघुनाथपुर पुलिस युवाओ को बिहार पुलिस व आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ठग रघुनाथपुर का शिवेंदु भूषण कुमार है। जो अपने आप को सेवा निवृत्त सैनिक बता कर युवाओ से मैट्रिक व इंटर का मूल प्रमाण पत्र के साथ पैसे की ठगी कर ली थी। आवेदन पर पुलिस कारवाई की है।