ब्रह्मपुर: नैनीजोर: दादी की मृत्यु पर गंगा में तिलांजलि देने उतरा किशोर लापता, 18 घंटे से खोज जारी
नैनीजोर थाना क्षेत्र के बिहार घाट स्थित श्मशान घाट पर शुक्रवार की दोपहर 2 बजे गंगा में डूबे किशोर का अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के 18 घंटे होने को है। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया था, जब अपनी नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया 17 वर्षीय किशोर गंगा में स्नान के दौरान डूब गया।