दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भ्रमण के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 2 अधिकारी किया निलंबित, 01 को किया सचेत
Damoh, Damoh | Apr 7, 2024 दमोह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने अपने भ्रमण के दौरान कर्तव्य स्थल पर लापरवाही करते पाए जानें पर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी उद्यानिकी विभाग बटियागढ़ गजेन्द्र पटैल और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दमोह गुरूचरण पटैल को निर्वाचन कार्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। व एक अधिकारी को सचेत किया गया है।