करनाल: डीसी, एसपी और एडीसी ने माजरा रोड़ान और नीलोखेड़ी में एसएसटी व एफएसटी नाकों का दौरा किया
Karnal, Karnal | Sep 30, 2024 । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को माजरा रोड़ान और नीलोखेड़ी में एसएसटी व एफएसटी नाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी टीमें प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाकर रखें और नगद राशि, मादक पदार्थ, शराब और अन्य प्रलोभन वाली वस्तुओं की जांच करे।