करनाल: रोड शो के लिए राजनैतिक दल या उम्मीदवार को लेनी होगी परमिशन: सेक्टर 12 में जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह
Karnal, Karnal | Sep 30, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए 5 अक्तूबर को मतदान होगा। उन्होंने कहा रोड शो के लिए इन चुनावों में प्रत्येक राजनैतिक पार्टी व उम्मीदवार को निर्वाचन आयोग के नियमों की पालना करनी होगी। इस जिला में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाए जाएंगे