सीतामढ़ी में बड़ी वारदात मिश्रौलिया पंचायत के केथरिया रामपट्टी गांव निवासी एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि श्री बैद्यनाथ कुशवाहा की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्हें आठ गोलियां मारे जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले डुमरा थाना का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। #unfolowers #uniq #allcountry
Sadar, Lucknow | Sep 13, 2026