अशोक नगर: चंदेरी विधायक के परिवार पर गंभीर आरोप घर पर गुंडे भेजने का दावा, कलेक्ट्रेट पहुंचा मामला
अशोकनगर में चंदेरी विधायक के परिवार पर गंभीर आरोप लगे हैं। विधायक के गांव अजलेश्वर निवासी राम सिंह रघुवंशी ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधायक के भाई और भतीजे पर घर पर गुंडे भेजने का आरोप लगाया है। राम सिंह का कहना है कि उनकी गैरमौजूदगी में कुछ लोग घर पहुंचे, पत्थर फेंके और पत्नी-बेटी से अभद्रता की।