मुगलसराय: सावन के पहले सोमवार पर देवव्यास शाहपुरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के पहले सोमवार को नियामताबाद क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवव्यास शाहपुरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार दोपहर करीब 01 बजे तक शिवभक्तों ने "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिर में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं की भीड़ रही।