चाईबासा: नारायण रेकी सत्संग परिवार ने रुँगटा स्कूल के बच्चों के साथ मनाई खुशियां, चना और लस्सी का किया वितरण
नारायण रेकी सत्संग परिवार द्वारा सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की गई। शनिवार लगभग 11 बजे स्थानीय रुँगटा स्कूल में बच्चों के लिए एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सत्संग परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीषण गर्मी को देखते हुए सत्संग परिवार की ओर से नन्हे बच्चों को चना एवं ठंडी लस्सी का वितरण किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्