Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

रेवाड़ी में दिन दहाड़े एटीएम लूटने पहुंचे दो युवतिया # CCTV कैमरे में कैद

Rewari, Rewari | Aug 12, 2026

MORE NEWS

चट्टान से गिरकर#अग्निवीर ध्रुव रोहिल्ला की मौत#गांव जड़थल में पसरा मातम

चट्टान से गिरकर#अग्निवीर ध्रुव रोहिल्ला की मौत#गांव जड़थल में पसरा मातम

Rewari, Rewari | Aug 12, 2026

दक्षिण हरियाणा में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की नई कार्यकारिणी गठित- नवीन सैनी 

रेवाड़ी, 10 अगस्त 2026। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) की वर्ष 2026-2029 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश दक्षिण की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री दिलबाग सिंह सैनी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री राज कुमार सैनी के निर्देशानुसार संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन सैनी द्वारा जारी नियुक्ति सूचना के अनुसार हरियाणा प्रदेश दक्षिण (गुरुग्राम , फरीदाबाद , रेवाड़ी , महेंद्रगढ़ , नूह / मेवात , पलवल,  झज्जर , चरखी दादरी, हांसी) की कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है—
• श्री मुकेश गोकल, रेवाड़ी — उपाध्यक्ष
• श्री जय सिंह सैनी, नारनौल — उपाध्यक्ष
• श्री खेमचंद सैनी, धारूहेड़ा — उपाध्यक्ष
• श्री प्रीतम सैनी, रेवाड़ी — जिला अध्यक्ष
• श्री जोगिन्दर सैनी (जुगनू), रेवाड़ी — युवा जिला अध्यक्ष
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप समाज के हित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति की प्रति राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), संबंधित पदाधिकारियों तथा सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

दक्षिण हरियाणा में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की नई कार्यकारिणी गठित- नवीन सैनी रेवाड़ी, 10 अगस्त 2026। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) की वर्ष 2026-2029 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश दक्षिण की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री दिलबाग सिंह सैनी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री राज कुमार सैनी के निर्देशानुसार संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन सैनी द्वारा जारी नियुक्ति सूचना के अनुसार हरियाणा प्रदेश दक्षिण (गुरुग्राम , फरीदाबाद , रेवाड़ी , महेंद्रगढ़ , नूह / मेवात , पलवल, झज्जर , चरखी दादरी, हांसी) की कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है— • श्री मुकेश गोकल, रेवाड़ी — उपाध्यक्ष • श्री जय सिंह सैनी, नारनौल — उपाध्यक्ष • श्री खेमचंद सैनी, धारूहेड़ा — उपाध्यक्ष • श्री प्रीतम सैनी, रेवाड़ी — जिला अध्यक्ष • श्री जोगिन्दर सैनी (जुगनू), रेवाड़ी — युवा जिला अध्यक्ष नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप समाज के हित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति की प्रति राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), संबंधित पदाधिकारियों तथा सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

Rewari, Rewari | Aug 12, 2026

किसान पुत्र यशपाल खोला को स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण, प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर

 हरियाणा के किसान समुदायों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है
 कि किसान रत्न अवार्डी एवं अरावली किसान क्लब रेवाड़ी के प्रधान तथा दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी रेवाड़ी के चेयरमैन श्री यशपाल खोला, कंवाली को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरवपूर्ण निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

निमंत्रण-पत्र में श्री यशपाल खोला के साथ श्रीमती अनीता कुमारी को भी समारोह में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

समारोह प्रातः 7:00 बजे लाल किले में आयोजित होना निर्धारित है।

यह सम्मान केवल यशपाल खोला का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि प्रदेश के किसानों, किसान संगठनों, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों और पूरे किसान समुदाय के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।
श्री खोला द्वारा किसानों को संगठित करने, प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने, 
कृषि ज्ञान को किसानों तक पहुंचाने तथा किसान से उपभोक्ता तक शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस उपलब्धि से नई पहचान मिली है।

विशेष रूप से अरावली किसान क्लब रेवाड़ी और नवगठित दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी रेवाड़ी के सदस्यों एवं क्षेत्र के किसानों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए
 श्री यशपाल खोला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2026 के अवसर पर भी राष्ट्रपति भवन के ‘At Home’ कार्यक्रम के लिए आमंत्रण प्राप्त होना उनके किसान सेवा के सफर में एक और गौरवपूर्ण अध्याय रहा है।

किसान समुदायों का कहना है कि—
“जब गांव का किसान देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय आयोजनों में आमंत्रित होता है, तो सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि खेत में मेहनत करने वाले हर किसान का होता है।”
श्री यशपाल खोला ने इस उपलब्धि को ईश्वर का आशीर्वाद, किसानों का प्रेम के साथ बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद और निरंतर किसान सेवा का परिणाम बताते हुए कहा कि वे आगे भी किसान, प्रकृति और उपभोक्ता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

🌾 प्रदेश के किसानों की ओर से हार्दिक बधाई 🇮🇳
राष्ट्रपति,किसान रत्न अवार्डी
  श्री यशपाल खोला कंवाली
प्रधान — अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी, हरियाणा
चेयरमैन — दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी, रेवाड़ी, हरियाणा

“यह सम्मान यशपाल खोला का नहीं,
हरियाणा की मिट्टी और मेहनतकश किसानों का सम्मान है।” 🇮🇳🌾🙏

किसान पुत्र यशपाल खोला को स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण, प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर हरियाणा के किसान समुदायों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि किसान रत्न अवार्डी एवं अरावली किसान क्लब रेवाड़ी के प्रधान तथा दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी रेवाड़ी के चेयरमैन श्री यशपाल खोला, कंवाली को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरवपूर्ण निमंत्रण प्राप्त हुआ है। निमंत्रण-पत्र में श्री यशपाल खोला के साथ श्रीमती अनीता कुमारी को भी समारोह में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समारोह प्रातः 7:00 बजे लाल किले में आयोजित होना निर्धारित है। यह सम्मान केवल यशपाल खोला का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि प्रदेश के किसानों, किसान संगठनों, प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों और पूरे किसान समुदाय के लिए गर्व की बात माना जा रहा है। श्री खोला द्वारा किसानों को संगठित करने, प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने, कृषि ज्ञान को किसानों तक पहुंचाने तथा किसान से उपभोक्ता तक शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस उपलब्धि से नई पहचान मिली है। विशेष रूप से अरावली किसान क्लब रेवाड़ी और नवगठित दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी रेवाड़ी के सदस्यों एवं क्षेत्र के किसानों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री यशपाल खोला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2026 के अवसर पर भी राष्ट्रपति भवन के ‘At Home’ कार्यक्रम के लिए आमंत्रण प्राप्त होना उनके किसान सेवा के सफर में एक और गौरवपूर्ण अध्याय रहा है। किसान समुदायों का कहना है कि— “जब गांव का किसान देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय आयोजनों में आमंत्रित होता है, तो सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि खेत में मेहनत करने वाले हर किसान का होता है।” श्री यशपाल खोला ने इस उपलब्धि को ईश्वर का आशीर्वाद, किसानों का प्रेम के साथ बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद और निरंतर किसान सेवा का परिणाम बताते हुए कहा कि वे आगे भी किसान, प्रकृति और उपभोक्ता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। 🌾 प्रदेश के किसानों की ओर से हार्दिक बधाई 🇮🇳 राष्ट्रपति,किसान रत्न अवार्डी श्री यशपाल खोला कंवाली प्रधान — अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी, हरियाणा चेयरमैन — दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी, रेवाड़ी, हरियाणा “यह सम्मान यशपाल खोला का नहीं, हरियाणा की मिट्टी और मेहनतकश किसानों का सम्मान है।” 🇮🇳🌾🙏

Rewari, Rewari | Aug 12, 2026

एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक।

 रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

* 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत वांछितों व हिस्ट्रीशीटरों पर कसेगा शिकंजा, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पर होगी जीरो टॉलरेंस कार्रवाई

आज जिला लघु सचिवालय रेवाड़ी के सभागार में पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन 'DGPs & IGPs Conference' के निर्णयों तथा हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित की गई थी।

बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार तथा डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद सहित जिले के सभी सीआईए इंचार्ज एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एसपी रेवाड़ी ने जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत बनाने के संबंध में व्यापक समीक्षा की तथा अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए:

1. 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत अपराधियों पर शिकंजा:

हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, अवैध हथियार, नशा तस्करी व संगठित अपराधों में शामिल भगोड़ों/वांछित अपराधियों को तुरंत ट्रैक डाउन कर गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। जिले के सभी आदतन अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट (History Sheet) अपडेट की जाए तथा संदिग्धों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए।

2. सीमावर्ती जिलों व पड़ोसी राज्यों से बेहतर समन्वय:

रेवाड़ी से सटे सभी जिलों व पड़ोसी राज्यों के पुलिस स्टेशनों के साथ सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान (Real-time intelligence sharing) सुनिश्चित किया जाए। अंतर्राज्यीय सीमा पर बने नाकों को और अधिक मजबूत कर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए।

3. सज़ा दर (Conviction Rate) बढ़ाने पर विशेष जोर:

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि केवल अपराधियों की गिरफ्तारी ही पुलिस की सफलता नहीं है, बल्कि उन्हें न्यायालय के माध्यम से सख्त सज़ा दिलाना असली उपलब्धि है। इसके लिए अधिकारियों को साक्ष्य संकलन और तफ्तीश की गुणवत्ता में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए गए।

4. प्रभावी बीट पुलिसिंग एवं नए कानूनों का कड़ाई से पालन:

जिले में बीट पुलिसिंग (Beat Level Policing) को और अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धाराओं एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई व पारदर्शिता से पालन करने पर बल दिया गया।

5. हथियारों के प्रदर्शन व असामाजिक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस:

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने, अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने अथवा राष्ट्र विरोधी विचारों का प्रचार-प्रसार करने वाले तत्वों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

6. नशा मुक्ति व सप्लाई चेन पर प्रहार:

जिले को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने के लिए नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने और तस्करों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के आदेश दिए गए। इसके अलावा नशा पीड़ितों के पुनर्वास तथा युवाओं को जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का सहयोग लिया जाएगा।

7. स्मार्ट पुलिसिंग व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग:

थाना स्तर पर 'स्मार्ट पुलिसिंग' (SMART Policing) के सिद्धांतों को लागू करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक व असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए साइबर टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।

8. नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग व फरियादियों की सुनवाई:

आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान तथा थानों व चौकियों में आने वाले फरियादियों को तुरंत न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में मुस्तैदी से काम करने, आमजन के सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा साइबर अपराधों की शिकायतों पर त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। * 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत वांछितों व हिस्ट्रीशीटरों पर कसेगा शिकंजा, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पर होगी जीरो टॉलरेंस कार्रवाई आज जिला लघु सचिवालय रेवाड़ी के सभागार में पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन 'DGPs & IGPs Conference' के निर्णयों तथा हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार तथा डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद सहित जिले के सभी सीआईए इंचार्ज एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसपी रेवाड़ी ने जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत बनाने के संबंध में व्यापक समीक्षा की तथा अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए: 1. 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत अपराधियों पर शिकंजा: हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, अवैध हथियार, नशा तस्करी व संगठित अपराधों में शामिल भगोड़ों/वांछित अपराधियों को तुरंत ट्रैक डाउन कर गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। जिले के सभी आदतन अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट (History Sheet) अपडेट की जाए तथा संदिग्धों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए। 2. सीमावर्ती जिलों व पड़ोसी राज्यों से बेहतर समन्वय: रेवाड़ी से सटे सभी जिलों व पड़ोसी राज्यों के पुलिस स्टेशनों के साथ सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान (Real-time intelligence sharing) सुनिश्चित किया जाए। अंतर्राज्यीय सीमा पर बने नाकों को और अधिक मजबूत कर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए। 3. सज़ा दर (Conviction Rate) बढ़ाने पर विशेष जोर: पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि केवल अपराधियों की गिरफ्तारी ही पुलिस की सफलता नहीं है, बल्कि उन्हें न्यायालय के माध्यम से सख्त सज़ा दिलाना असली उपलब्धि है। इसके लिए अधिकारियों को साक्ष्य संकलन और तफ्तीश की गुणवत्ता में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए गए। 4. प्रभावी बीट पुलिसिंग एवं नए कानूनों का कड़ाई से पालन: जिले में बीट पुलिसिंग (Beat Level Policing) को और अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धाराओं एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई व पारदर्शिता से पालन करने पर बल दिया गया। 5. हथियारों के प्रदर्शन व असामाजिक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने, अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने अथवा राष्ट्र विरोधी विचारों का प्रचार-प्रसार करने वाले तत्वों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 6. नशा मुक्ति व सप्लाई चेन पर प्रहार: जिले को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने के लिए नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने और तस्करों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के आदेश दिए गए। इसके अलावा नशा पीड़ितों के पुनर्वास तथा युवाओं को जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का सहयोग लिया जाएगा। 7. स्मार्ट पुलिसिंग व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: थाना स्तर पर 'स्मार्ट पुलिसिंग' (SMART Policing) के सिद्धांतों को लागू करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक व असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए साइबर टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। 8. नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग व फरियादियों की सुनवाई: आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान तथा थानों व चौकियों में आने वाले फरियादियों को तुरंत न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में मुस्तैदी से काम करने, आमजन के सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा साइबर अपराधों की शिकायतों पर त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Rewari, Rewari | Aug 12, 2026

रेवाड़ी में दिन दहाड़े एटीएम लूटने पहुंचे दो युवतिया # CCTV कैमरे में कैद - Rewari News