मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में नौकरी से हटाए जाने का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर किया घायल
मोहल्ला काकरिया दरीबा निवासी पीड़ित साहिल पुत्र स्वर्गीय दिनेश के साथ रविवार को सुबह पीड़ित को नौकरी से हटाए जाने का विरोध करने पर मोहल्ले के ही रहने वाले निशु पुत्र अजय कुमार, अजय कुमार पुत्र विनय कुमार ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।