ओछा क्षेत्र के ग्राम ज्योति के पास कचौरा गांव निवासी हर्षित पुत्र मनोज कुमार की रविवार की दोपहर अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी परिजन को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।