मैनपुरी: एलाऊ थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
एलाऊ के गुर्जरपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी सरईया अपनी ससुराल बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह चितायन के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक सवार प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रमोद कुमार को परिजनो द्वारा एंबुलेंस से जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।