मैनपुरी: बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने दिया बयान कहा इस बार मैनपुरी में खिलेगा कमल।
समाजवादी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्यासी घोषित किए जाने के बाद अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। हालांकि अभी तक बीजेपी ने प्रत्यासी घोषित नही किया है। वहीं मैनपुरी बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने फरवरी माह तक प्रतायसी घोषित होने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने मैनपुरी में इस बार कमल खिलाने की बात कही है।