अररिया: अररिया में हो रही हिरासत में मौत की न्यायिक जांच की मांग - जेजेएसएस, एन.ए.पी.एम, ए.पी सी.आर
Araria, Araria | May 4, 2025 अररिया में लगातार हो रहे हिरासत में मौत को लेकर जन आन्दोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, एन.ए.पी.एम, जन जागरण शक्ति संगठन और ए.पी.सी.आर ने रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित दिवंगत नरेश धरकार, मो0 सज्जाद और मो0 शोहराब खान के निकट संबंधियों ने प्रेस को संबोधित करते हुए जेल और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि इनकी मौत जेल और थाना में मारपीट के चलते हुई है।