मोहनिया: कुदरा बाजार में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, तीन लोग घायल, सीएचसी कुदरा में चल रहा है उपचार
कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कुदरा बाजार में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई,जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा तीनों घायलों को उपचार किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच में कुदरा पुलिस जुटी हुई है।