TheSaharanpurVoice/News7
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾बेहट-गन्देवड़ मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के सामने गिरी मोटरसाइकिल, बड़ा हादसा टला!!*
*👉🏾👉🏾सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल, राहगीरों ने दिखाई तत्परता, पुलिस व एंबुलेंस को दी सूचना!!*
*बेहट/सहारनपुर*
_थाना बेहट क्षेत्र में गन्देवड़ और बेहट के बीच एक सड़क हादसे में बड़ा हादसा होने से टल गया!! जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने दूसरी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी! टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पीछे से आ रहे तेज गति के ट्रक के आगे जा गिरी!!गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया! हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए! दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई!स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल युवकों की मदद करते हुए बेहट पुलिस तथा एंबुलेंस सेवा को सूचना दी! सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया!!!
#Behat #Saharanpur #RoadAccident #BreakingNews #News7 #TheSaharanpurVoice #BikeAccident #TruckAccident #BehatNews #SaharanpurNews #UPNews #Breaking #AccidentNews #RoadSafety #TrafficAlert #ViralNews #LatestNews #उत्तरप्रदेश #सहारनपुर #बेहट #सड़क_हादसा #बाइक_हादसा #ब्रेकिंग_न्यूज़ #न्यूज़7