रहटगांव: मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत प्रेक्षक ने रहटगांव और टिमरनी के केंद्रों का किया निरीक्षण
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के लिए मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डी.डी. अग्रवाल ने विकासखंड टिमरनी के केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्राम पंचायत छिदगांवमेल, खिड़की, रहटगांव, सोडलपुर तथा नगर परिषद टिमरनी में दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिए निर्धारित केंद्रों का निरीक्षण किया।