उज्जैन ग्रामीण: भैरवगढ़ में मारपीट व रंगदारी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस, फरार की तलाश जारी
उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट और 5 हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे और विरोध करने पर हमला कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भैरवग