अनूपपुर: अनूपपुर रेलवे में स्पीड ब्रेकर को लेकर भेदभाव का आरोप, DRM से जांच की मांग
अनूपपुर में रेलवे द्वारा बनाई गई सड़कों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जीवेन्द्र सिंह ने बिलासपुर जोन के DRM को खुले पत्र के माध्यम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि रेलवे लाइन के उत्तर दिशा में लगभग 1 km सड़क पर 14 स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, जबकि दक्षिण दिशा की 1.5 किलोमीटर सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नही है।