चौरीचौरा: चौरीचौरा में निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के जंगल महादेवा में गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान में एक 24 वर्षीय युवक शव फंदे से लटकता मिला। लोगों ने शव को देखकर परिजनों को सूचना दी।आनन फानन में परिजन सीएचसी चौरीचौरा लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इसी गांव के कुश चौधरी पुत्र स्व गौरीशंकर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।