उज्जैन ग्रामीण: ग्राम रामवासा में दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
ग्राम रामवासा में रहने वाले दिव्यांग युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ई रिक्शा चलाता था और कुछ माह पहले बैटरी खराब होने के बाद से वह ईंट भट्टे पर काम कर रहा था। पुलिस ने कहा कि संभवतः आर्थिक परेशानियों के चलते उसने यह कदम उठाया है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि राकेश पिता ओमप्रकाश ई रिक्शा चलाता था। सोमवार शाम को घर के पास रखे ई रिक्शा पर फांसी