इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कारस में पंचायत सचिव के साथ ग्रामीणों ने की अभद्रता, एससी एसटी में मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Oct 19, 2026 इगलास क्षेत्र के ग्राम कारस के मजरा फतेहपुर में नाली निर्माण कार्य कराने पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव के साथ कुछ ग्रामीणों द्वारा अभद्रता, जातिसूचक गाली-गलौज की।इतना ही नहीं सचिव को जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक का कहना है कि उनके कार्यक्षेत्र केअंतर्गत ग्राम कारस के मजरा फतेहपुर में विकास के घर से पोखर तक भू-साइप नाली निर्माण होना था।