पंडारक: पंडारक में पति की रहस्यमय मौत, पत्नी हिरासत में, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Pandarak, Patna | Feb 28, 2026 पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानीचक गांव में लगभग 1 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बाढ़ उमानाथ के निवासी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया । हालांकि कि अभी तक शव की बरामदगी नहीं हुई है।सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच कर शव को ढूंढने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया।