बांसवाड़ा: शहर के कुशलबाग मैदान के सामने जिला खाद्य अधिकारी ने दुकानों और रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री के सैंपल लिए
बांसवाड़ा जिला खाद्य अधिकारी उम्मेदमल टेलर ने बुधवार दोपहर 2 बजे शहर की कई दुकानों और रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। यह कार्रवाई ग्रीष्मकालीन अभियान के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। जिला खाद्य अधिकारी उम्मेदमल टेलर ने बताया कि गर्मी के दिनों में दूध से बनी खाद्य सामग्री की जांच के लिए सेंपल लिए।