बांसवाड़ा: कुपड़ा में मेलडी माता मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव 3 हजार कलशों की विशाल गंगाजल कलश यात्रा के साथ हुआ समापन
कुपड़ा ग्राम में सुंदर ग्राम रोड पर स्थित श्री मेलडी माता मंदिर एवं भैरव जी मंदिर में पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव , शिखर प्रतिष्ठा ,कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा ,शतचंडी तहत बुधवार दिन भर विविध धार्मिक कार्यक्रम पंडित लोकेश भट्ट मोरडी निचली के आचार्यत्व एवं मंदिर के महंत सुनील भाई डामोर के निर्देशन किए गए। दोपहर 12 बजे 3 हजार कलशों की गंगाजाल कलश यात्रा निकाली गई।