बिछिया: अंजनियां की बेटी डॉ सुमन सैयाम के मेडिकल ऑफिसर बनने पर बधाई देने घर पहुंचे जनप्रतिनिधिगण..!
बिछिया विकासखंड की ग्राम अंजनियां की होनहार बेटी डॉ.सुमन सैयाम के मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रविवार 14 जून को दोपहर 1 बजे जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल उनके घर पहुंचकर डॉ सैयाम को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा मिठाई भेंट कर उनका सम्मान किया है l