निवाड़ी: पृथ्वीपुर में 25 वर्षीय युवक ने करंट लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, पुलिस जांच कर रही है
Niwari, Niwari | Nov 22, 2024 पृथ्वीपुर के वार्ड नंबर 2 बस स्टैंड के पास किराए के मकान में निवासरत 25 वर्षीय युवक ने करंट लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उक्त जानकारी आज पृथ्वीपुर पुलिस थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने दी है। बताया गया है कि युवक के दोनों हाथों में लाइट की डोरी बंधी हुई थी और पिल्क लाइट के बोर्ड में लगा था वही सब का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।