बीकानेर: बुजुर्ग को बंधक बनाकर मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप, देशनोक थाने में मामला दर्ज
बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र के किलचु गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग को बंधक बनाकर मारपीट, नकदी लूटने और जबरन मजदूरी कराने की धमकी देने का मामला सामने आया है। केसरदेसर जाटान निवासी बुधाराम जाट ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जून को मजदूरी दिलाने के बहाने आरोपी मोहन सिंह उन्हें बाइक पर बैठाकर किल्यू ले गया। वहां हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया, मारपीट की और जेब