अटेर: अटेर कस्बे में जनकल्याण संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे धरने को 37 दिन बाद अधिकारियों के आश्वासन पर लोगो ने किया स्थगित
Ater, Bhind | Jun 27, 2026 भिण्ड के अटेर-जैतपुर चंबल मार्ग सहित क्षेत्र की 5 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर जनकल्याण संघर्ष समिति और क्षेत्रीय जनता द्वारा पिछले 37 दिनों से अटेर कस्बे में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा था उसे फिलहाल आज शनिवार के रोज दोपहर 3बजे स्थगित कर दिया गया है।प्रशासन के लिखित और मौखिक आश्वासनों के बाद जनकल्याण संघर्ष समिति के सदस्यों ने धरना स्थगित किया है