बेगूसराय: समाहरणालय परिसर में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए निर्देश
डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों से संबंधित समीक्षा बैठक गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में नोडल पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता उपस्थित थे एवं सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, अंचल स्तरीय कुल 54 नीलाम पत्र पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में मौजूद थे.