बेगूसराय: नगर निगम कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित, मेयर और नगर आयुक्त ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया
नगर निगम कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मेयर पिंकी देवी ने नगर आयुक्त समेत सभी कर्मियों को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी. इस मौके पर मेयर ने बताया कि होली रंगों का त्यौहार है. सभी लोगों के जीवन में खुशियां लाता है. उन्होंने नगर निगम वासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मनाने की अपील की है.