बेगूसराय: DM के निर्देश पर सभी वार्डों में पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान, 557 लाभार्थियों को मिला समाधान
डीएम के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डो में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिये 6-13 मार्च तक सात दिवसीय विशेष शिविर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा आयोजित किया गया. यह बातें जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा गुरुवार की शाम 04:00 बजे बताई गई. इस सात दिवसीय शिविर में कुल 557 लाभको का समाधान हुआ.