बहराइच: बहराइच मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने मस्तिष्क में 120 से अधिक सिस्ट का सफल इलाज किया
बहराइच मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को मस्तिष्क में 120 सबसे अधिक सिस्ट का सफल इलाज करने में सफलता प्राप्त हुई है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर अरविंद शुक्ला वरिष्ठ परामर्शदाता बाल रोग विभाग ने बताया कि जब बच्चा हमारे पास लाया गया था तब वह कोमा मे था। टीम की सफल मेहनत के बाद मस्तिष्क के 120 सिस्ट का सफल इलाज किया गया है।