बहराइच: बसीरगंज इलाके में बिजली आपूर्ति ना होने पर लोगों ने किया हंगामा, विद्युत कार्यालय में की तोड़फोड़
बहराइच में बिजली आपूर्ति को लेकर बीती देर रात जमकर हंगामा हुआ। नाजिरपुरा और बशीरगंज इलाके में काफी देर बिजली न आने के कारण स्थानीय निवासी आक्रोशित हो गए। लोगों ने रोड जाम किया और फिर वही पास स्थित बशीर गंज विद्युत उपकेंद्र पहुँच कर भीड़ में से ही कुछ युवकों ने वहां रखे कुर्सी मेज तोड़ दिए और साथ ही रजिस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।