बहराइच: लालापुरवा में पुरानी रंजिश के चलते नशे में हमलावरों ने किया हमला, आशा, उसके बेटे, बेटी और भाई घायल
शराब पीकर गांव में तैनात आशा के मकान के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर हंगामा काट रहे लोगों से कहासुनी पर हमलावरों ने जमकर लाठी, डंडे, फावड़े के डंडों से हमला कर दिया। जिसके चलते हमले में महिला, उसके बेटे, मायके आई बेटी, भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को थाने लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल आशा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।