बहराइच: नुरुद्दीन चक से थाना दरगाह पुलिस ने पत्नी के भरण-पोषण से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
थाना दरगाह पुलिस में नूरुद्दीन चौक से पत्नी के भरण पोषण से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए सोमवार शाम करीब 4:15 बजे बताया कि अभियुक्त कामरान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।