सहावर: लक्षिमपुर के रिटायर्ड अध्यापक से उनकी पुत्रवधू ने छीना मोबाइल, 12 साल से न्यायालय में विचाराधीन है तलाक का मामला
जनपद कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के लक्षिम पुर के रहने वाले रिटायर्ड अध्यापक लक्षिम सिंह से उनकी पुत्र वधू ने मोबाइल और पैसे छीन लिए साथ ही उनकी पुत्रवधू उनके मकान पर भी कब्जा करना चाहती है लेकिन अभी तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं हुई है, पीड़ित रिटायर्ड अध्यापक ने कड़ी कार्यवाही की मांग की है।