कहरा: हकपाड़ा के समीप घर के पास कोरेक्स बेचने से किया मना तो हुई मारपीट, 1 व्यक्ति हुआ जख्मी
सदर थाना के हकपाड़ा समीप वार्ड 5 में एक व्यक्ति ने अपने घर के पास कोरेक्स बेचने से मना किया तो कोरेक्स कारोबारी मोहम्मद शकील ने उसके साथ मारपीट किया है। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम मोहम्मद समशेर जो की सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा वार्ड 5 का रहने वाला बताया जा रहा है।